Home » क्राइम » आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही- 33 पेटी शराब जप्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही- 33 पेटी शराब जप्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही- 33 पेटी शराब जप्त

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। आबकारी विभाग की टीम ने जबलपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए 33 पेटी शराब जप्त की है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 31 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन , सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन एवं परमानन्द कोरचे प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष के नेतृत्व में विश्वस्त मुखबिर की सूचना पर कटंगा तिराहे के पास आइडियल टावर के सामने एक बोलेरो वहां क्रमांक एम पी 66 टी 1858 को रोका गया और तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उक्त गाड़ी से 33 पेटी देशी मदिरा से कुल 1550 पाव, 279 बल्क लीटर मदिरा बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 के अंतर्गत धारा 34(1) क व 34(2) के तहत आरोपी सोनू चौधरी निवासी कटनी एवं साहिल केवट निवासी कटनी को मौके पर गिरफ्तार किया गया जहाँ से उसे समक्ष माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा, कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित कीमत लगभग 6,20,500/-रु है

कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह तिवारी, अंकित कुमार जैन आबकारी आरक्षक मुकेश पटेल, चंचल उद्दे, माहेश्वरी नाग एवं गायत्री वट्टे उपस्थित रहे एवं पूर्व मुख्य आरक्षक रमेश कुशराम की विशेष भूमिका रही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]