सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » खंडवा बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने रोका तो महिला ने जवान को मारा चांटा

खंडवा बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने रोका तो महिला ने जवान को मारा चांटा

द न्यूज 9 डेस्क खंडवा, मध्यप्रदेश। बढ़ते कोरोना संकट के बीच लोगों द्वारा नियमों के उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने की खबरें तेजी सामने आ रही हैं। इस बीच ऐसे ही एक खबर मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आई है, बता दें कि खंडवा जिले में बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने रोका और चालान बनाने के लिए कहा तो महिला ने जवान को मारा थप्पड़।

महिला में पुलिस जवान को मारा थप्पड़

कोरोना को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में लॉक डाउन लगा है, इस बीच बिना मास्क पहने लोगों पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब कार्रवाई कर रही पुलिस पर भी हाथ तक उठ रहे हैं, ताजा मामला मध्यप्रदेश के खंडवा का है, मिली जानकारी के मुताबिक खंडवा में आज दोपहर बाइक सवार मां-बेटे को पुलिस ने चालान के लिए रोका तो महिला ने पुलिस जवान को थप्पड़ जड़ दिया।

महिला ने पुलिस को मारने के लिए चप्पल भी उठाई

बता दें कि महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर काम पर निकली। तभी पुलिस टीम ने महिला और उसके बेटे को रोक लिया। पुलिस जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली वहीं, रोकने पर विवाद बढ़ा तो जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए, पहले महिला ने पुलिस को थप्पड़ मारा फिर पुलिस को मारने के लिए चप्पल तक उठा ली, तभी लोगों ने महिला को समझाकर शांत कराया।

दोनों पक्षों ने कोटवाली थाने में शिकायत की

आदिम जाती कल्याण विभाग अधिकारी विदित पांडे ने बताया कि बाइक सवार मां-बेटे दोनों गमछा पहने थे, मास्क नहीं लगाने पर महिला और उसके बेटे को रोका था तभी महिला ने होमगार्ड जवान को चांटा मारा। वही इस मामले में महिला ने होमगार्ड के जवान पर अभद्रता करने के आरोप लगाए, दोनों पक्षों ने कोटवाली थाने में शिकायत की गई है।

कोटवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया –

इस मामले में कोटवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि घंटाघर चैराहे पर चालान बनाने को लेकर विवाद हुआ है, दोनों पक्षो ने शिकायत की है अधिकारियों ने महिला द्वारा चांटा मारने का वीडियो दिया है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें