सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » पोड़ा बचैया सड़क निर्माण के दौरान करंट से ड्रायवर की मौत , हेल्पर घायल

पोड़ा बचैया सड़क निर्माण के दौरान करंट से ड्रायवर की मौत , हेल्पर घायल

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। ग्राम पंचायत पोड़ा से बचैया के बीच चल रहे सड़क निर्माण के दौरान एक ड्रायवर की करंट लगने से मौत हो गई वहीं करंट की चपेट में बुरी तरह झुलसे हेल्पर को सिहोरा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी ठेका कंपनी मैहर कंट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पोड़ा से बचिया के बीच किया जा रहा है। जिसमें मुरुम के ऊपर पानी डालने का कार्य टेंकर के द्वारा कराया जा रहा था। तभी पानी डालने के दौरान निर्माणाधीन सड़क के ऊपर गई बिजली के तार की चपेट में आने से हिवराकला थाना चौरई छिदवाडा निवासी मुकेश विश्कर्मा पिता किशन लाल विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष चपेट में आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई वहीं हेल्पर अमृतलाल बैगा को सिहोरा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
संजय शुक्ला ने ठेके पर लिया था वाहन
वाहन मालिक प्रिस बेदी ने बताया कि ठेकेदार संजय शुक्ला द्वारा सड़क निर्माण कार्य के लिए ठेके पर वाहन लिया गया था। और टेंकर  से पानी डालने के दौरान यह हादसा हुआ है। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं हेल्पर घायल है जिसका उपचार जारी है।
पल्ला झाड़ते रहे जिम्मेदार
घटना के संबंध में जब मैहर कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार संजय शुक्ला से संपर्क किया गया तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कह दिया ही हमारे द्वारा वाहन ठेके पर लिये गये है। वहीं जबाब दे पाएंगे औऱ वाहन ठेकेदार प्रिंस बेदी से जब जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया मुझे घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है मैं बाहर हूँ। वाहन को संजय शुक्ला द्वारा ठेके पर लिया गया था।
मौत का जिम्मेदार कौन
वहीं नगर में चर्चा का विषय बना रहा कि ना ही रोड ठेकेदार और ना ही वाहन ठेकेदार द्वारा संतुष्टि भरा जबाब दिया जा रहा हैं। तो आखिर किसकी लापरवाही से ड्राइवर की मौत हो गई। और जिम्मेदार सामने आने से लगातार कतराते नज़र आये। और किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता की बात सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक पोस्टर्माटम जारी था। मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे। वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें