सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर!

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » कलेक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी, फर्जी फेसबुक आईडी से रहें सतर्क

कलेक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी, फर्जी फेसबुक आईडी से रहें सतर्क

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डीसी कटनी (कलेक्‍टर ऑफिस कटनी) के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल सक्रिय है। कटनी कलेक्‍टर के फर्जी अकाउंट के माध्‍यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्‍तव ने माधवनगर पुलिस थाना प्रभारी को अज्ञात व्‍यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने पत्र लिखा है। साथ ही जिला जनसंपर्क अधिकारी ने साइबर टीआई से भी साइबर सेल के माध्यम से नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने को कहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट से जनता को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि मेरे फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ने यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। फर्जी फेसबुक आईडी का यूआरएल https://www.facebook.com/profile.php?id=100050699235911 है। यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसके माध्यम से ठगी की भी कोशिश की जा सकती है। कटनी कलेक्‍टर के आधिकारिक फेसबुक पेज का यूआरएल https://www.facebook.com/share/1BdAuKoYHe/  है। आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कलेक्टर श्री तिवारी ने लोगों से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में शामिल न हों।

पुलिस विभाग के साइबर सेल ने डीसी कटनी (कलेक्‍टर ऑफिस कटनी) के नाम से बनीं फ़र्जी फेसबुक अकाउंट को हटाने के लिए फेसबुक के कैलीफोर्निया यूएसए स्थित कार्यालय से पत्राचार किया है।

फर्जी आईडी बनाना एक गंभीर अपराध

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाना एक गंभीर अपराध है और इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(ब्) के तहत इस अपराध में दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल की सजा हो सकती है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें