द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। आज एलआईसी एजेन्ट की खबर के मामले में पीड़िता द्वारा पूर्व में शिकायत कर ज्ञानेंद्र दुबे उर्फ ज्ञानी द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में महिला ने उक्त शिकायत के बाद मामले मैं खबर प्रकाशन के उपरांत पुनः शिकायत में बताया की ज्ञानेन्द्र दुबे उर्फ ज्ञानी द्वारा पैसे दे दिए है और उक्त प्रकरण पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहती वहीं एजेंट ज्ञानेंद्र दुबे ने बताया कि उक्त महिला के सम्पूर्ण पैसे दिए जा चुके है। सभी आरोप निराधार है। जो उनको छवि को खराब करने के लिए लगाए गए है। जिससे उनका कोई लेना देना नही है। वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के उक्त प्रकरण में आपसी सहमति से समझौता हो गया हैं जिसपर वह किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहती है।










