द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाए जाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही अनवरत जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्देशों के अनुपालन में अभियान में के तहत वृत्त क्रमांक 1 के अंतर्गत झर्रा टिकुरिया, भट्टा मोहल्ला, बंगला लाइन एवं कैम्प में दविश दी गई। दबिश की कार्यवाही में 215 पाव देशी मदिरा एवं 25 पाव विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की
बरामद कर जप्त किया गया। कार्यवाही में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 25 हज़ार 990 रुपए है ।
आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी की टीम द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के मार्गदर्शन में लगातार सभी वृत प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेंगी ।
इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी,मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े, आबकारी वृत कटनी क्रमांक 01 प्रभारी,आबकारी उप निरीक्षक केशव उइके , वृत क्रमांक 02 प्रभारी , आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी उपनिरिक्षक आंचल प्रजापति सहित अन्य आबकारी स्टाफ का योगदान रहा ।


































































































































































