सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » खेल-जगत » मदिरा दुकानों में पारदर्शिता की नई पहल, अब QR कोड स्कैन कर जानें शराब के दाम

मदिरा दुकानों में पारदर्शिता की नई पहल, अब QR कोड स्कैन कर जानें शराब के दाम

मदिरा दुकानों में पारदर्शिता की नई पहल, अब QR कोड स्कैन कर जानें शराब के दाम

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कटनी जिले में मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता लाने और ग्राहकों से ओवररेटिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले की कम्पोजिट दुकानों पर अब अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। साथ ही हर दुकान के काउंटर पर QR कोड भी लगाया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही मदिरा की ब्रांडवार अधिकृत दर की जानकारी मिल जाएगी।

बढ़ रहीं थी ओवर रेट की शिकायतें

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मारकम द्वारा बताया गया विगत कुछ दिनों से ओवर रेट की बहुत सी शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी, अनुज्ञप्तिधारियों को सख्त हिदायत दी गई है की नियम विपरीत मदिरा विक्रय करने पर कार्रवाही की जावेगी ।

हर दुकान के बाहर बड़ी रेट लिस्ट: देसी, अंग्रेजी और बीयर के प्रचलित ब्रांडों के MSP,MRP साफ-साफ लिखे होंगे
काउंटर पर QR कोड: स्कैन करने पर आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलेगी, जहां लाइव रेट दिखेंगे

ओवररेटिंग करने पर होगी कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि “लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ठेकेदार MRP से 10 से 50 रुपए तक ज्यादा वसूल रहे हैं। अब ग्राहक खुद रेट लिस्ट या QR कोड से दाम चेक कर सकेंगे। यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक वसूलता है तो उसका लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है और जुर्माना लगेगा।”

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?
1. रेट की तुरंत जानकारी: शराब खरीदने से पहले ही सही दाम पता चल जाएगा
2. विवाद की गुंजाइश खत्म: रेट लिस्ट और QR होने से ठेकेदार मनमानी नहीं कर पाएंगे
3. ऑनलाइन शिकायत: विभाग द्वारा QR कोड के से मदिरा की दर का सत्यापन कर गओवर रेट पाए जाने पर सी एम हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैँ

विभाग की सख्ती
आबकारी विभाग ने सभी दुकानों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। रेट लिस्ट नहीं लगी पाए जाने पर कार्यवाही की जायेगी ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।