Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक : सिहोरा में जल्द ही आयोजित होगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक : सिहोरा में जल्द ही आयोजित होगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर।सिहोरा। चिकित्सक का पहला धर्म पीड़ित मानवता की सेवा करना है। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को यदि हर चिकित्सक समझ जाए तो कोई भी व्यक्ति चिकित्सा लाभ से वंचित नहीं रहेगा। यह बात भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ नितिन दुबे ने रविवार को सिहोरा में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल चिकित्सकों से कही।

डॉ. दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने यह निर्णय लिया है कि सिहोरा में जल्द ही एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देकर सभी की निशुल्क जांच करेंगे और उन्हें दवाइयां प्रदान करेंगे। शिविर कब आयोजित होगा इसको लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जबलपुर जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष डॉ कमलेश श्रीवास,  डॉ दीपक दुबे, डॉ अभय वर्मा, डॉ. प्रमोद पटेल, डॉ. प्रियेश पाठक, डॉ. रमेश गोलदार, डॉ. दीपक खरे, डॉ. अरविंद द्विवेदी, डॉ, गौतम विश्वास, डॉ. राजेंद्र बर्मन के अलावा रवि कांत पाठक वीरेंद्र दुबे संजय दुबे विजय कुमार पटेल शामिल रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]