सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन, खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम साहू समाज ने किया सांसद विवेक का सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा को मिली दो ट्रेनों के स्टापेज की सौगात, सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर किया रेल को रवाना

सिहोरा को मिली दो ट्रेनों के स्टापेज की सौगात, सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर किया रेल को रवाना

जनभावना पर खरा उतरना पहली प्राथमिकता – सांसद आशीष दुबे

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। सिहोरा रोड़ रेलवे स्टेशन के लिए गत शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद रेलवे प्रशासन ने रीवा-नागपुर इतवारी एक्सप्रेस एंव शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस के लिए यहां दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव स्वीकृत कर दिया है। गत शनिवार को जिले के सांसद आशीष दुबे ने सिहोरा स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनता की मांग पर मिली राहत
सिहोरा, मझौली, बहोरीबंद विधानसभा के सैकड़ों ग्राम के रहवासियों को रेल सुविधा उपलव्ध कराने वाले सिहोरा रेल्वे स्टेशन में यात्री सुविधा के मद्देनजर लम्बे समय से कई एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव की मांग की जा रही थी। लम्बी दूरी एंव महानगर से सीधा सम्पर्क ना होने के कारण क्षेत्रीय यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। जनभावना को देखते हुए सांसद के अथक प्रयास से रेलवे मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। रेलवे प्रशासन द्वारा गत शनिवार से स्टेशन पर दो मिनट के अतिरिक्त ठहराव की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधे नागपुर के लिए रेल सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी। अप-डाउनर्स संघ के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं एंव नगर वासियों ने सभी अतिथियों का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया।
सांसद ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के दौरान सांसद आशीष दुबे ने स्टेशन पर पहुंचकर गाड़ी संख्या 11754 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनभावना पर खरा उतरना जनप्रतिनिधी की पहली प्राथमिकता है क्षेत्र बहुत से लोगों को इलाज़ कराने नागपुर जाना पड़ता है लेकिन सीधी रेल सुविधा न होने के कारण मरीज एंव उनके परिजनों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी क्षेत्र का विकास आवागमन के साधन एंव महानगरों से जुड़ाव पर निर्भर करता है क्षेत्र को चहुंमुखी विकास की ओर ले जाया जा रहा है। रेल सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
’सिहोरा स्टेशन में नागपुर जाने की दो गाड़ियों के ठहराव में गाड़ी संख्या 11753/11754- 11755/11756 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी व रीवा एक्सप्रेस गाड़ी तथा संख्या 11201/11202 नागपुर, शहडोल एक्सप्रेस के सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव के शुभारंभ अवसर पर सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन, प्लेट फॉर्म नं. 01 के बाहर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है इस अवसर पर संतोष वरकडे विधायक सिहोरा, प्रणय प्रभात पाण्डेय विधायक बहोरीबंद, अजय विश्नोई विधायक पाटन, राजकुमार पटेल जिलाअध्यक्ष भाजपा जबलपुर ग्रामीण, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, श्रीमति संध्या दुबे अध्यक्ष न.पा. परि. सिहोरा, श्रीमति रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री अध्यक्ष जनपद पंचायत सिहोरा श्रीमति विद्या चौरसिया अध्यक्ष जनपद पंचायत मझौली, एडीआरएम आनंद जी, सीनियर डीसीएम मधुर जी, एएसएम अली , राजा मोर, प्रकाश पांडे, राजेश दाहिया, अरुण जैन, नीलू बाजपेयी, पुष्प राज बघेल, सतीश पटेल, सन्मति जैन, राकेश पाठक, दिनेश चौरसिया, अंकित तिवारी, अर्जुन पंजाबी, रिऋभ द्विवेदी, राकेश पाठक, मुकेश चौदहा, नरेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प