Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा जेलर दिलीप नायक ने किया “हर घर तिरंगा” गीत रिलीज

सिहोरा जेलर दिलीप नायक ने किया “हर घर तिरंगा” गीत रिलीज

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से सिहोरा जेलर दिलीप नायक द्वारा “हर घर तिरंगा” गीत रिलीज किया जिसका शुभारंभ आशीष पाण्डे सिहोरा एसडीएम द्वारा किया गया एवं जनजागरूकता के लिए प्रशासन द्वारा निकाली गयी हर घर तिरंगा रैली में बजाया गया जिसकी नगर में सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है। उल्लेखनीय है जेलर नायक जेल के कुशल संचालन के अतिरिक्त सामाजिक मुद्दों पर बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हैं एवं लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वयं गीत लिखते हैं एवं उसे संगीत देकर स्वयं गाते हैं जिनमें प्रमुख हैं नमामि देवी नर्मदे, अपना ले मध्यस्थता, जानों बच्चों के अधिकार, हे गणनायक पर्यावरण का ज्ञान हो, ये लोकतंत्र का महापर्व एवं स्वछता अभियान के लिए घर सें कचरा निकार व बात मोरी ना बिसारिओ जो नगर में कचरा गाडी में खूब लोकप्रिय हुये। नया गाना हर घर तिरंगा भी सोशल मीडिया में खूब लोकप्रिय हो रहा है जो शासन स्तर पर भेजा जा रहा है। शुभचिंतकों द्वारा जेलर दिलीप नायक को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]