सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 30 मिनट रोकी सप्लाई, 22 मरीजों की मौत, 35 की हालत नाजुक

नासिक: अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 30 मिनट रोकी सप्लाई, 22 मरीजों की मौत, 35 की हालत नाजुक

द न्यूज 9   डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से करीब 30 मिनट के लिए सप्लाई रुकी रही। इसी दौरान वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं 30 से 35 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

महानगरपालिका के आयुक्त कैलाश जाधव ने घटना और मरीजों की मौतों की पुष्टि की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में वॉल्व खुला रहने की वजह से ऑक्सीजन लीक हो गई थी। लीकेज बंद करने के लिए अस्पताल में सप्लाई रोक दी गई। उस वक्त अस्पताल में 67 मरीज वेंटिलेटर पर थे। जिन्हें ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई। ऐसे में 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

हालत सुधर रही थी, पर ऑक्सीजन रुकते ही मौत
इस घटना में एक महिला की भी मौत हुई है। उसके ससुर ने बताया कि 4 दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। हालात में लगातार सुधार हो रहा था। लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई रुकते ही तबीयत खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई।

मंत्री को मौतों की खबर नहीं
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस मामले में कहा है कि हमें नासिक में ऑक्सीजन लीकेज की जानकारी मिली है। मैं लगातार वहां के प्रशासन से संपर्क में हूं और जानकारी ले रहा हूं। मौतों के बारे में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें