सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » उप्र में वैक्सीन का कॉकटेल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अलग-अलग वैक्सीन की डोज से खास फर्क नहीं पड़ता

उप्र में वैक्सीन का कॉकटेल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अलग-अलग वैक्सीन की डोज से खास फर्क नहीं पड़ता

द न्यूज 9 डेस्क नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में लगभग 20 ग्रामीणों को कोवैक्सिन और कोविशील्ड दोनों के डोज दे दिए गए। मामले ने तूल पकड़ा तो स्वास्थ्य मंत्रालय को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। गुरुवार को नीति आयोग सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि अगर अलग-अलग वैक्सीन की डोज भी लग गई हैं तो कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रोटोकॉल स्पष्ट है दिए गए दोनों डोज एक ही वैक्सीन की होनी चाहिए।

डॉ. पॉल ने कहा कि जहां अलग-अलग वैक्सीन की डोज लगा दी गई है उस केस की जांच होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा साइंटिफिक नेरेटिव चल रहा है कि एक वैक्सीन के बाद अगर दूसरी डोज दूसरी वैक्सीन की दी जाए तो इससे इम्युनिटी और भी ज्यादा होती है। लेकिन इस नेरेटिव को परखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी सभी हेल्थवर्कर्स से यही अपील है कि वह ये सुनिश्चित करें कि जिसे जिस वैक्सीन की पहली डोज दी गई है उसे दूसरी डोज भी उसी वैक्सीन की लगे। अभी सभी को प्रोटोकॉल फॉलो करना है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 270 किलोमीटर दूर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  ग्रामीणों को पहली डोज कोविशील्ड की लगाई गई और फिर दूसरी खुराक के रूप में कोवाक्सिन दिया गया। सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी ने कहा, यह निश्चित रूप से एक भूल है। सरकार की ओर से टीकों के कॉकटेल को प्रशासित करने के लिए कोई निर्देश नहीं हैं। हमने जांच के आदेश दिए थे और रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। मैंने दोषी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है।

अधिकारी ने दावा किया कि किसी भी ग्रामीण को इसके कारण कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। CMO ने कहा कि जिन-जिन लोगों को अलग-अलग टीका लगाया गया है उनसे हमारी टीम ने बात की। वह सभी स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से कोई भी उनकी जांच करने नहीं आया था। एक बुजुर्ग राम सूरत ने कहा, मुझे बाद में पता चला कि मुझे कोवैक्सिन दिया गया था। एक डॉक्टर ने हमें बताया कि कुछ गड़बड़ हो गई है।

 

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें