सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » दशहरा चल समारोह में एक दर्जन प्रतिमाएं हुई शामिल, जनप्रतिनिधियों ने उतारी माता की आरती, चुनरी, श्रीफल किया अर्पित, खितौला हिरण नदी में 54 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

दशहरा चल समारोह में एक दर्जन प्रतिमाएं हुई शामिल, जनप्रतिनिधियों ने उतारी माता की आरती, चुनरी, श्रीफल किया अर्पित, खितौला हिरण नदी में 54 से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। शारदेय नवरात्र की दसवीं तिथि पर सिहोरा में दशहरा चल समारोह निकला। दशहरा चल समारोह की शुरुआत कटरा मोहल्ला मझौली बाईपास से हुई। नगर पालिका परिषद सिहोरा के मंच से जनप्रतिनिधियों ने चल समारोह में शामिल एक दर्जन प्रतिमाओं की आरती उतारी चुनरी और श्रीफल अर्पित किया। दशहरा चल समारोह में शामिल दुर्गाेत्सव समिति के पदाधिकारी धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धा भक्ति से नाचते गाते पुराना गुरुद्वारा, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला श्री शिव मंदिर बाबा ताल होते हुए जलविहार के लिए खितौला हिरण घाट के लिए रवाना हुए। देर रात तक करीब 54 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका था साथ ही विसर्जन का क्रम लगातार जारी रहा।

विधायक नंदनी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर , पार्षद रीता शुक्ला, एसडीएम आशीष पांडे, तहसीलदार राकेश चौरसिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मण सारस ने सिहोरा की नगर महारानी (बड़ी महाकाली) सहित चल समारोह में शामिल दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन अर्चन कर आरती उतारी।

चल समारोह में इन समितियों की प्रतिमाएं रही शामिल

जागरूक युवा समिति, काल भैरव चौक समिति, अंकुर युवा समिति,संगम युवा दुर्गा उत्सव समिति, जय ज्योति दुर्गाेत्सव समिति, स्टार युवा समिति, युवा साहस समिति, जय मानस समिति की प्रतिमाएं दशहरा चल समारोह में शामिल हुईं। दशहरा चल समारोह में प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

खितौला में भी दशहरे की रही धूम

खितौला में भी दशहरे उत्सव की धूम रही। धार्मिक धुनों के बीच दुर्गाेत्सव समिति के पदाधिकारी माता की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ जलविहार के लिए लेकर निकले। दशहरे में पार्षद राजेश चौबे, पवन सोनी, बेटू शर्मा, गणेश दहिया, राजेश पटेल, शारदा बर्मन दशहरा चल समारोह में प्रतिमाओं की आरती उतारी और पूजन किया।

दूसरे दिन भी जारी रहा विर्सजन का दौर
सिहोरा में चल समारोह के दूसरे दिवस गुरूवार को भी माता दुर्गा की प्रतिमाओं के विर्सजन का दौर जारी रहा, जिसमें सरावगी मोहल्ला, नव जाग्रत युवा दुर्गा उत्सव समिति, सहित अनेक दूर्गात्सव समितियों द्वारा गुरूवार को प्रतिमाओं का विर्सजन किया गयां

वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने पुलिस दल बल के साथ मुस्तैद रही।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें