सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम साहू समाज ने किया सांसद विवेक का सम्मान आबकारी की रोल,कैमरा, एक्शन वाली कार्यवाही, जमकर चले कैमरा, सुर्खिया बटोरकर नतमस्तक साहब का खिल उठा चेहरा

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब

खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब

खबर का असर - सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। जमकर सुर्खियों में रहने वाला सिहोरा का आबकारी विभाग और यहां के जिम्मेदार साहब लम्बे समय के बाद नींद से जागे और अब कार्यवाहियों को दौड़ रहे है। हाल ही में कुछ दिनों पूर्व प्रकाशित खबर के बाद ऐसी चर्चा है कि आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों ने सिहोरा के साहब को जमकर फटकार लगाई है।
गुप्त सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सिहोरा वाले साहब के कारनामों की चर्चा उच्च अधिकारियों तक लगातार पहंुच रही थी और साहब थे की मुख्यालय से ही गायब रहते थे। और कार्यवाही के नाम पर साहब के हाथ पैर फूलते थे, जिसको लेकर गत दिवस साहब को उच्च अधिकारियों द्वारा बुलाकर ऐसे भजन प्रस्तुत किए गए कि साहब भी पानी पानी हो गए साथ ही सिहोरा मुख्यालय में ही रहने के आदेश दिए गए, भजन संध्या में खरी खोटी सुनने के बाद साहब अब थोड़ा सा सिहोरा में सक्रिय हुए और अभी लगभग 6 माह बाद नींद से जागे और अब साहब की गाड़ी सिहोरा पहंुच रही है। और आसपास कार्यवाहियां होने की चर्चा होने लगी है। और साहब कितने दिन नींद से जागे रहेगे यह जरूर देखने वाली बात है। और अब सिहोरा के ही अनेक स्थानों पर धड़ल्ले से बिकने वाली अवैध कच्ची शराब, अंग्रेजी शराब, अवैध अहातों और अवैध पैकारियों पर कब कार्यवाहियां करते हैं यह साहब की लगनशीलता पर निर्भर है। या फिर वही रवैया रहेगा।
वहीं उच्च अधिकारियों से चर्चा करने पर उन्होने जानकारी में बताया कि सिहोरा उपनीरीक्षक को सिहोरा मुख्यालय में रहने को कहा गया है। और मुख्यालय से ही सभी कार्य करने कहा गया है। क्योकि साहब पहले मुख्यालय से ही गायब रहते थे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प