द न्यूज 9 डेस्क। कटनी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली जिसमें वृत्त कटनी क्रमांक 02 क्षेत्रांतर्गत ग्राम अधारकाप, निमियाहार, मछरियाडेरा में दबिश दी गई ।
दबिश के दौरान 20 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं नदी किनारे प्लास्टिक के गुम्मो में लगभग 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं च,के तहत प्रकरण 08 पंजीबद्ध किये गये, जप्त शराब और महुआ लाहन की कीमत अनुमानित कीमत 2 लाख 28 हज़ार रुपए है ।
जप्त महुआ का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया । उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके,प्रवीण रतन बरकड़े, वृत कटनी क्रमांक 02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार ,आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके , आँचल प्रजापति एवं आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, सैनिक प्रभुलाल सेन और रवि शंकर तिवारी मौजूद रहे ।
वृत प्रभारी अतुल कुटार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में विशेषकर इन क्षेत्रों में अलग अलग टीम बनाकर समय समय पर सघन गश्त एवं जांच की जा रही है और विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और नशे पर प्रहार जारी रहेगा।











