द न्यूज़ 9 डेस्क। जबलपुर।सिहोरा के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 के बीचो-बीच स्थित बाह्य नाला में भू माफिया द्वारा अपने निजी स्वार्थ एवं आम लोगों को गुमराह कर तरह-तरह के प्रलोभन देकर ऊंचे दामों में प्लॉट बेचने के चक्कर में अपनी अवैध कॉलोनी को वैध कॉलोनी से जोड़ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और अपनी मनमर्जी से सीमेंट पाइप डालकर पूर्व में बाह्य नाला की पुराई करा दी थी। जिसके बाद वहां के रहवासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा था और उनके घरों में बाह्य नाला का गंदा पानी भरने लगा था। और हाहाकार मच गया था। जिसके बाद वहां के कॉलोनी के निवासियों ने सिहोरा मुख्य नगरपालिका अधिकारी से लेकर शिकायत कर बताया था कि रियाज अहमद अंसारी पिता रफीक अहमद अंसारी बाबाताल निवासी द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति बाह्य नाला के बाजू में अवैध प्लाटिंग कर पुलिया डाली जा रही है। उसे रोका जाए जिसके बाद शासन प्रशासन हरकत में आया और आंगन फागन में भू माफिया को नोटिस जारी कर दिया गया और पुलिया निर्माण तत्काल रोकने को कहा गया। परंतु भू माफिया के हौसले इतने बुलंद थे कि सरकारी नोटिस का भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। और धड़ल्ले से काम चालू था।

भूमाफिया द्वारा डाले गए सीमेंट पाईप जिसे हटवाया गया था
जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सिहोरा थाना प्रभारी को उस भू माफिया रियाज अहमद अंसारी पिता रफीक अहमद अंसारी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने पत्र भी लिखा गया और कलेक्टर जबलपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा तहसीलदार सिहोरा को भी सूचनार्थ किया गया। परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो राजेश जैन एवं वैध पारस कॉलोनी के वासियों ने अधिवक्ता के माध्यम से तहसीलदार सिहोरा की न्यायालय में परिवाद दायर किया कि बाह्य नाला पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए। साथ ही भू माफिया पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तो वही वार्ड नंबर 2 और 11 के निवासियों ने भी पत्र के माध्यम से नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी से मांग की थी कि बाह्य नाला पर किसी भी प्रकार की पुलिया की आवश्यकता नहीं है इसी मांग पत्र के आधार पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ने कलेक्टर जबलपुर में एसडीएम सिहोरा से लिखित शिकायत की कि वार्ड नंबर 2 और 11 में ऊपर रहवासी बस्ती है हाल ही में भू माफिया द्वारा अवैध पुलिया डाल दी थी। जिसके कारण रहवासी बस्ती में पानी भर गया था और एसडीएम सिहोरा द्वारा जेसीबी की मदद से पुलिया हटाई गई थी। पत्र के माध्यम से शिकायत में यह भी बताया गया कि अधिकारियों की मिलीभगत से भू माफिया को संरक्षण प्रदान करने एवं उनके प्लॉटों को ऊंचे दामों में सांठगांठ से बेचने में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के उद्देश्य आवेदन की आड़ लेकर पुलिया बनवाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह दूसरा रास्ता निकालकर भू माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए यह खेल खेला जा रहा है। और सोची समझी साजिश के तहत भूमाफिया को लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं वही कॉलोनी वासियों ने भी बताया कि पुलिया के बन जाने से उनकी सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाएगा। व साथ ही कॉलोनी वासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि रियाज अहमद अंसारी के विरुद्ध तत्काल ठोस कार्यवाही की जाए साथ ही जो तहसीलदार न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है उसका तत्काल निराकरण कराया जाए|

पूर्व में एफआईआर के लिए लिखे गए पत्र की प्रति
अपने बचाव में कार्यवाही के डर से सहयोग और विकास का ढोंग और डाल दी थी पुलिया
वही ऐसी भी चर्चा है कि भूमाफिया द्वारा अपने बचाव में जनहित में विकास के ढोंग के नाम पर पूर्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को एक पत्र लिखा था जिस पर उसके द्वारा जनहित कार्य में बाह्य नाला की सफाई कर नाला के चौड़ीकरण कर नगर पालिका सिहोरा को सहयोग करने का ढोंग किया था और ढोंग करके रातो रात अवैध पुलिया बना दी थी जिससे जेसीबी की मदद से हटवाया गया था जिसे तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है। और ढोंग भी इसलिए हुआ ताकि बचाव हो सके और कार्रवाई से बच सकें परंतु वास्तविकता कुछ और थी वास्तविकता यह थी कि रियाज अहमद अंसारी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही न हो और एफआईआर न हो और सहयोग और जनहित की आड़ में बचाव हो सके।

नहीं है कोई अनुमति फिर भी प्लाट बेचने की पूरी तैयारी
ऐसी भी चर्चा है कि वार्ड नंबर 11 में बाह्य नाला के बाजू में स्थित भूमि पर रियाज अहमद अंसारी द्वारा किसी भी विभाग से प्लाटों को बेचने और कॉलोनी बसाने की कोई अनुमति नहीं ली और धड़ल्ले से वहां मुरुम की पुराई कराकर प्लाट व रोड निकाल दिया गया है ताकि इस भू माफिया के प्रलोभन और झांसे में आकर आम आदमी फंस जाए और जमा पूंजी खत्म कर दें और दर-दर की ठोकरें खाते यहां वहां के चक्कर लगाए और अपना सब कुछ बर्बाद कर दे |


















































































