द न्यूज़ 9 डेस्क कटनी। पप्पू उपाध्याय। जिला कटनी के थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम तिहारी गांव छीता पहाड़ी के रामस्वरूप पिता रोहिणी प्रसाद कुशवाहा द्वारा दिनांक 21 सितंबर 2021 को स्लीमनाबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम से पैसे निकालने गए हुए थे लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उनके पैसे नहीं निकल रहे थे

तभी एटीएम के अंदर तीन अज्ञात लोगों के द्वारा उनको बातों में लगा कर एवं एटीएम से पैसे कैसे निकालते हैं इस प्रकार की बातों में उलझा कर प्रार्थी के एटीएम को बदल दिया गया एवं उसे दूसरा एटीएम दे दिया गया तथा बाद में प्रार्थी रामस्वरूप के एटीएम के माध्यम से उसके खाते से 27000 हजार रुपये का अहरण कर लिया गया एवं आरोपी के साथ छल करके फरार हो गए रोहिणी प्रसाद कुशवाहा को जब मालूम पड़ा कि मेरे खाते से 27000 हजार रुपये निकल चुके हैं

तब थाना स्लीमनाबाद पहुंचकर थाना प्रभारी संजय दुबे को घटना की जानकारी दी थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि रोहिणी प्रसाद कुशवाहा की सूचना पर तत्काल तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है एवं आरोपियों की तलाश हेतु संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया जा रहा है एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन से आरोपियों की तलाश हेतु टीम भी गठित की गई है,


















































































