सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » हेल्थ » सीरम ने महंगी की वैक्सीन : निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड, राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज

सीरम ने महंगी की वैक्सीन : निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड, राज्य सरकारों के लिए 400 की एक डोज

द न्यूज 9 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़के कोरोना संकट के बीच कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से एक बुरी खबर आई है। इंस्टिट्यूट ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोवीशील्ड वैक्सीन के नए रेट की लिस्ट जारी की है। इसके तहत अब प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज और राज्य सरकारों को 400 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी।

वहीं केंद्र को पहले की ही तरह ये वैक्सीन 150 रुपए में मिलती रहेगी। सीरम ने कहा कि अगले दो महीने में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। अभी जिनती वैक्सीन प्रोड्यूस होती हैं, उसमें 50% वैक्सीन केंद्र के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए भेजी जाती हैं। बची हुई 50% वैक्सीन राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों को भेजी जाती है।

बता दें कि अभी तक भारत सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट से 200 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन मिल रही थी। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में ये वैक्सीन मुफ्त दी जा रही थी, जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से दाम तय किया गया था।

1 मई से 18 साल से ज्यादा के सभी उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन
भारत सरकार ने 1 मई से जो नई वैक्सीनेशन चरण का ऐलान किया है, उसके मुताबिक अब 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लग पाएगी। सरकार के मुताबिक, 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को जिस तरह से वैक्सीन लगाई जा रही है वो जारी रहेगी। यानी सरकारी सेंटर्स में इनके लिए वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट का दावा है कि उनकी वैक्सीन विदेशी वैक्सीन के मुकाबले काफी सस्ती है। SII के अनुसार… 

अमेरिकी वैक्सीन – 1500 रुपये प्रति डोज
रूसी वैक्सीन – 750 रुपये प्रति डोज
चीनी वैक्सीन – 750 रुपये प्रति डोज

सीरम इंस्टीट्यूट ने अपने बयान में कहा है कि अगले दो महीने के लिए वह बड़े स्तर पर केंद्र और राज्य सरकारों को वैक्सीन उपलब्ध कराएगा। 4-5 महीने के बाद वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ने के साथ ही रिटेल बाजार के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें