सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अवैध ईंट भट्टों व मिट्टी उत्खनन से संकट में कुम्हार समाज का पैतृक व्यवसाय , जिला (प्रजापति) कुंभकार संघ ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

अवैध ईंट भट्टों व मिट्टी उत्खनन से संकट में कुम्हार समाज का पैतृक व्यवसाय , जिला (प्रजापति) कुंभकार संघ ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

अवैध ईंट भट्टों व मिट्टी उत्खनन से संकट में कुम्हार समाज का पैतृक व्यवसाय , जिला (प्रजापति) कुंभकार संघ ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। जिले में अवैध ईंट भट्टों और अवैध मिट्टी उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शासन द्वारा वंशानुगत प्रजापति कुम्हार समाज को ईंट, घड़े, दिए, मूर्ति एवं मिट्टी से बने बर्तनों के निर्माण तथा मिट्टी भसुआ के उत्खनन पर रॉयल्टी से मुक्त रखा गया है, लेकिन इसी छूट का दुरुपयोग करते हुए अन्य जातियों के लोग अवैध रूप से ईंट निर्माण कर रहे हैं। इससे शासन को करोड़ों रुपये की रॉयल्टी व टैक्स का नुकसान हो रहा है, वहीं कुम्हार समाज की आजीविका पर सीधा संकट खड़ा हो गया है।
जिला प्रजापति कुंभकार संघ (पंजीयन क्रमांक 894, वर्ष 1981) ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि संघ के पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के बिना ईंट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। संघ का कहना है कि अवैध ईंट निर्माण व अवैध मिट्टी उत्खनन पर रोक लगने से शासन को राजस्व मिलेगा और समाज का पैतृक व्यापार सुरक्षित रहेगा।
इस दौरान जिला प्रजापति कुंभकार संघ अध्यक्ष रमेश प्रजापति, मंत्री राजकुमार प्रजापति, तहसील अध्यक्ष सुनील चक्रवर्ती, मंत्री कमलेश प्रजापति, सदस्य अमित प्रजापति, दीपक प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संरक्षक हीरालाल प्रजापति, दुर्गा बाबू प्रजापति, विजय चक्रवर्ती एवं राजू चक्रवर्ती उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

About The Author

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें