सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम कुम्ही सतधारा में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय हुआ सिहोरा खितौला, भव्य वाहन रैली, हवन-पूजन और भंडारों का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। अंजनी के लाल, महाबली संकट मोचन पवन पुत्र प्रभु श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव गत गुरुवार को सिहोरा नगर, उपनगर खितौला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई विशाल वाहन रैली में भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम देखने को मिला। पूजन-अर्चन के बाद बाबाशाला से निकली रैली में सैकड़ों दोपहिया और तिपहिया वाहन भगवा ध्वज से सुसज्जित होकर शामिल हुए। “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। रैली में हजारों युवा, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए, जिनका उत्साह चिलचिलाती धूप में भी देखने लायक था। रैली मार्ग पर महिलाओं ने हनुमान भक्तों पर पुष्प वर्षा कर भव्य जोरदार स्वागत किया। स्टेडियम, झंडाबाजार, मैना कुआं, बाबाताल, खितौला बाजार सहित अनेक स्थानों पर नागरिकों ने स्टॉल लगाकर शीतल पेय के साथ विशाल भंडारा वितरित किए। समापन स्थल पुराना बस स्टैंड पर भगवा ध्वजों के बीच भव्य आरती का आयोजन हुआ, जहां प्रकाश बैंड की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया। दिनभर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारों का आयोजन चलता रहा। हिन्दू उत्सव समिति ने आयोजन की सफलता पर समाज, प्रशासन, पुलिस और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही ज्वालामुखी मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में नगर पालिका उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद शारदा तिवारी के संयोजन में महाआरती के साथ कन्या भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। तो वहीं कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में भी आनंद पटेल छुट्टू भैया द्वारा महाआरती के साथ कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें