द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का 136वां जन्मदिवस मंगलवार को सिहोरा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंबेडकर युवा मंच सिहोरा के तत्वावधान में “बाबा साहेब अमर रहें” के गगनभेदी नारों के बीच भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसने पूरे नगर में उत्साह का माहौल बना दिया। रैली शाम 5 बजे बाबाशाला वार्ड नंबर 3 से प्रारंभ होकर कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, कालभैरव चौक, महावीर चौक, बाबाताल, पहरेवा, मंडी रोड, खितौला बाजार, रेलवे फाटक, महाकाली मंदिर होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रैली के समापन पर पुराने बस स्टैंड में मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिवस मनाया। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर उत्सव को और भव्य बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वाहन रैली का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश










