Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा जिला की मांग पर बढ़ता आक्रोश, एक और मीसाबंदी परिवार ने की सम्मान ताम्रपत्र लौटाने की घोषणा

सिहोरा जिला की मांग पर बढ़ता आक्रोश, एक और मीसाबंदी परिवार ने की सम्मान ताम्रपत्र लौटाने की घोषणा

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।  सिहोरा जिला की मांग पर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का कोई संकेत न मिलते देख अब आमजनों के साथ सरकार से सम्मान प्राप्त मीसाबंदियो का परिवार भी आगे आने लगा है।एक मीसाबंदी सम्मान लौटाने की घोषणा के बाद अब दूसरे मीसाबंदी ने भी सरकार से मिले ताम्रपत्र को लौटाने की घोषणा कर दी है।

अब तो दो घोषणाएं,- सिहोरा को जिला न बनाने से व्यथित स्व पुरुषोत्तम साहू के पुत्र प्रमोद साहू ने पिता को मिले मीसाबंदी सम्मान ताम्रपत्र एवं सम्मान निधि को आगामी 5 सितंबर को लौटाने की घोषणा की थी।इसके बाद अब एक और मीसाबंदी स्व प्रेमचंद सोनी के पुत्रो मोहन सोनी,सुभाष सोनी और अरविंद सोनी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख आगामी पांच सितंबर को ही मीसाबंदी सम्मान ताम्रपत्र लौटने का ऐलान किया है।अपने पत्र में मीसाबंदी सेनानी के पुत्रो ने सिहोरा को अपनी जन्मभूमि बताते हुए सिहोरा के साथ सरकार द्वारा उपेक्षा होने का आरोप लगाया है।समिति के सदस्यों ने सम्मान वापसी के इस आयोजन में सिहोरा विधायक,जबलपुर सांसद सहित सभी राजनैतिक दलों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया है।
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन,कृष्ण कुमार कुररिया,विकास दुबे,सुशील जैन,ऋषभ द्विवेदी,मानस तिवारी,अमित बक्शी,रामजी शुक्ला,राजभान मिश्रा,संतोष पांडे,नत्थू पटेल,अजय विश्वकर्मा आदि ने सभी सिहोरा वासियों से पांच सितंबर को सम्मान वापसी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे