सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » किसानों के खातों में अभी तक नहीं पहुंची बेची गई मूंग की रकम

किसानों के खातों में अभी तक नहीं पहुंची बेची गई मूंग की रकम

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।

भारतीय किसान संघ ने सिहोरा तहसील कार्यालय में दिया धरना : कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

किसानों ने समर्थन मूल्य पर शुरू हुई मूंग की खरीदी के केंद्रों में अपनी उपज तो बेच दी, लेकिन अभी तक किसानों के खातों में विक्रय की गई मूंग की राशि नहीं पहुंची। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। भारतीय किसान संघ (महाकौशल प्रांत) तहसील शाखा सिहोरा के बैनर तले किसानों ने तहसील कार्यालय में गुरुवार को धरना दिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम आशीष पांडे सिहोरा को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल के साथ धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग की सरकारी खरीदी शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय हो गया है। किसानों ने अपनी उपज भी भेज दी लेकिन किसी भी किसान के खाते में अभी ढेला नही आया। नर्मदा विकास विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई के लिए बनाई गई नहरों में जमकर भ्रष्टाचार किया है। नहरों को आधा अधूरा छोड़ कर कागजों में पूरा कर दिया। ऐसे में किसानों को नहरों से सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिलेगा।

सोसाइटी से नहीं मिल रही डीएपी और यूरिया भटक रहे किसान

किसान संघ के उपाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल, जिला सदस्य रामकिशोर रघुवंशी, सचिव आशीष उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों से किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है किसान भटक रहे है। बड़े बड़े व्यापारियों ने गोदामों में स्टॉक करके यूरिया व डीएपी रख लिया है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी यहां झांकने तक नहीं जाते।

लगातार बढ़ते हैं अग्नि हादसे, मझगवां क्षेत्र को मिले फायर ब्रिगेड

मझगवां क्षेत्र में करीब 30 से 35 गांव है। गर्मी की फसल गेहूं के दौरान लगातार अग्नि हादसे होते हैं। लेकिन उस क्षेत्र में एक भी फायर ब्रिगेड नहीं है। गेहूं की फसल में आग लगने के दौरान जब तक फायर वाहन सिहोरा से संबंधित गांव पहुंचता है तब तक काफी देर हो जाती है। आग में सब कुछ खाक हो जाता है और किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाता है ऐसे में जल्द से जल्द यहां फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें