सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » श्री कृष्ण जन्माष्टमी निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों का प्रदर्शन, अहीर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

श्री कृष्ण जन्माष्टमी निकली भव्य शोभायात्रा, अखाड़ों का प्रदर्शन, अहीर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गत गुरुवार को सिहोरा में भगवान श्री कृष्ण की सजीव झांकी के साथ भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। भगवान बांके बिहारी की जय जय श्री कृष्ण के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में अहीर नृत्य की शानदार प्रस्तुति और अखाड़ों का दांतो तले उंगली दबा लेने वाले हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सबको अचंभित कर दिया।

मझौली बाईपास से पूजन अर्चन के साथ हुई शुरुआत

मझौली बाईपास में भगवान श्री कृष्ण के पूजन अर्चन के साथ 12 बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, मैना कुआं, पुराना बस, स्टैंड स्टेट बैंक चौराहा, आजाद चौक, गढ़िया मोहल्ला, होते हुए मझौली बाईपास में समाप्त हुई।


शोभायात्रा में ये रहे शामिल

अध्यक्ष सतीश यादव (पूर्व पार्षद), उपाध्यक्ष डॉ. आर.के.यादव, कोषाध्यक्ष – छोटे पटैल, सचिव- खड़क सिंह पटेल, पवन यादव, सहसचिव अनिल बर्मन ( पूर्व सरपंच), इन्द्र कुमार पटेल (पूर्व सरपंच) संगठन मंत्री – क्षत्रपति ठाकुर, पप्पू यादव (सरपंच), डब्बू यादव, गुलाब सिंह ठाकुर, अवधेश यादव, सुबोध यादव, मंती यादव के साथ नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु-भक्तजन उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।