Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » मंडल अध्यक्ष की अवैध खदान पर पहुंचा प्रशासनिक अमला और फिर…………

मंडल अध्यक्ष की अवैध खदान पर पहुंचा प्रशासनिक अमला और फिर…………

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत दिनारी खम्हरिया स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष की खदान पर गत शाम सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सहित पोडा सर्किल के तहसीलदार, व पटवारी आरआई सहित सम्पूर्ण प्रशानिक अमला जोरो शोरों से सियाराम र्फामहाउस पहुंचा और बैरंग वापस लौटने की खबर के चर्चा का बाजार गर्म कर दिया कि क्या सत्ता के रसूख के चलते प्रशासनिक अमला कार्यवाही करने में नाकाम रहा तो वहीं सूत्रों की माने तो उक्त खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही है। या वैध है। इसका किसी अधिकारी द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया परंतु अगर वैध थी तो कार्यवाही करने प्रशासनिक अधिकारी का अमला अचानक कैसे खदान पहुंच गया और पहुंचने के बाद भाजपा के सिहोरा मंडल सतीश पटैल के चेहरे का रंग क्यों उड़ गया था जिसके बाद रसूख और दवाब का दौर शुरू हुआ और धीरे धीरे सभी अधिकारी एक एक करके वापस हो गए और किसी भी प्रकार का कोई का जबाव कोई भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर नहीं दे सका, जिसको लेकर सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से भी संपर्क किया गया परंतु जबाव नहीं मिल सका।
चर्चा का बाजार गर्म
सूत्रों की माने तो चर्चा का बाजार जमकर गर्म है। कि भाजपा से सिहोरा के मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल द्वारा सियाराम फार्महाउस दिनारी खम्हरिया में पत्थर की अवैध खदान संचालित की जा रही है। और जिसपर प्रशासनिक अमले को भनक लगी तो उक्त खदान पर कार्यवाही करने पहुंचे अधिकारियों को सत्ता और रसूख के दबाव में वापस लौटना पड़ा।
और जब मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल से संपर्क कर खदान संबंधी जानकारी चाही गई कि आपके द्वारा संचालित खदान वैध है या अवैध तो उनके द्वारा वैध अवैध की जानकारी तो नहीं दी गई परंतु बताया गया कि किसी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में है। बाद में वे जानकारी देगें जिसमें और भी स्पष्ट सा हो गया कि उक्त खदान की वैधता और अवैधता बताने में जब समय लग रहा तो साफ है कि उक्त खदान अवैध रूप से   संचालित की जा रही होगी।
यह भी चर्चा है कि सिहोरा और आसपास के क्षेत्रों में इनदिनों जमकर अवैध उत्खनन सहित अवैध रेत की जमकर चोरी किसी नेता के संरक्षण के चलते चल रही है। और जिनका ध्यान सिहोरा के विनाश में है। ना कि सिहोरा के विकास में ध्यान है।
जल्द ही उक्त मामले में बड़े खुलासे की भी संभावना है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे