द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जनपद पंचायत सिहोरा मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत गांधीग्राम में सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से मानस भवन राम जानकी मन्दिर गांधीग्राम में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाजार स्थल में स्थापित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं सफाई कर्मीयों का सम्मान पुष्प गुच्छ के भेंट कर किया गया।

अतिथियों एवम अधिकारियों ने स्वच्छता शपथ हस्ताक्षर अभियान, प्लास्टिक युक्त कचरे की साफ सफाई , श्रमदान किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, जनपद सदस्य सुश्री पूजा बरकड़े, तथा अन्य गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिला पंचायत जबलपुर से मुख्य कार्य पालन अधिकारी मनोज सिंह एवं डीसी एसबीएम अरुण सिंह, जनपद से जितेंद्र कुमार गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा, बीसी एसीबीएम संतोष पाठरिया, उपयंत्री मनोज श्रीवास्तव, पीसीओ मनोज राय, एवम जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।


















































































