द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के अनुपम कुटार ने सब इंस्पेक्टर बनकर सिहोरा का नाम रोशन किया है। अनुपम पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर चुने गए हैं। कड़ी मेहनत और लग्न से अनुपम ने यह मुकाम हासिल किया है। मिश्पा मिशन स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर खाकी पहनने वाले अनुपम की उपलब्धि से सिहोरा नगर में खुशी की लहर है। अनुपम स्व. पी.सी.कुटार व श्रीमति शांति कुटार के सबसे छोटे पुत्र हैं। और प्रथम प्रयास में ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इनकी इस उपलब्धि पर शुभ चिंतको और मित्रजनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।


































































































































































