सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती, बैंक में घुसे लुटेरे,14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख कैश लेकर फरार, खितौला थाना अंतर्गत लूट की बड़ी वारदात देखे वीडियो

दिन दहाड़े करोड़ों की डकैती, बैंक में घुसे लुटेरे,14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख कैश लेकर फरार, खितौला थाना अंतर्गत लूट की बड़ी वारदात देखे वीडियो

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।

खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में करोड़ों की लूट हुई है। नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर बैंक से लगभग 14 किलो 800 ग्राम सोना और पांच लाख से ज्यादा कैश लेकर फरार हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि, डकैती की वारदात उस समय घटी जब सुबह 9 बजे बैंक खुला था। बैंक खुलते ही आसपास मौजूद पांच नकाबपोश योजनाबद्ध तरीके से अलग अलग बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और सीधा बैंक परिसर में कट्टा या रिवाल्वर अड़ाकर बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, करीब 10 से 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर पांचों नकाबपोश डकैत पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि, लूट की ये सनसनीखेज वारदात सिहोरा के नेशनल हाइवे और खितौला मोड़ के पास स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा में सुबह करीब 9 बजे उस समय हुई, जब बैंक का कामकाज और लेनदेन शुरू भी नहीं हुआ था। इसी दौरान आरोपी योजनाबद्ध तरीके से सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर ही बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
हेलमेट के साथ चेहरे पर मास्क लगाए थे पांचों बदमाश
शुरुआत में जावकारी सामने आई थी कि, अज्ञात डकैतों ने बैंक से करीब 12 किलो सोना और 5 लाख 70 हजार नकद की लूट की है। लेकिन अब मामले में पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया है कि, 12 नहीं 14 किलो 800 ग्राम सोना और कुल पांच लाख आठ हजार रू की लूट हुई है। इस प्रकार बैंक से लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी बइकों पर सवार होकर बैंक परिसर तक आए थे। सभी ने हेलमेट लगा रखा था। साथ ही, चेहरे को भी मास्क लगे थे, साथ ही उनके हाथ तक कवर थे। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

वारदात की जानकारी लगते ही मौके पर खितौला और सिहोरा पुलिस की टीमें पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खास बात ये है कि, किसी को ये नहीं पता कि, वारदात को अंजाम देकर पांचों बदमाश किस तरफ भागे हैं। लूट की इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें