द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा जबलपुर गैरिसन ग्राउंड जबलपुर से प्रदेश की संपूर्ण बहनों के खाते 1 हजार रुपए डालकर प्रदेश की बहनों को सौगात दी जा रही है सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि सिहोरा नगर की बहनों में बड़ा उत्साह रहा है रैली को हरी झंडी दिखाकर रैली को सिहोरा नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने बसों को रवाना किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिशिर पांडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी पार्षद रीता शुक्ला वार्ड क्रमांक 11से पार्षद बेबी विनय श्रीपाल वार्ड क्रमांक 12 से श्रीमती गौरा देवी विश्वकर्मा भाजपा जिला प्रचार मंत्री अनुपम सराफ, विनय असाटी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रीमति गीता पटेल सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।









