सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » आबकारी अमले की कार्यवाही में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त

आबकारी अमले की कार्यवाही में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त

आबकारी अमले की कार्यवाही में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त

द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गत दिवस वृत्त कटनी क्रमांक 02 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत १, २ एवं ३ की संयुक्त टीम द्वारा वृत २ अंतर्गत ग्राम मछरियाडेरा, तिलियनपर में दबिश दी गई ।

दबिश के दौरान, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 825 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।

जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम द्वारा बताया गया कि समस्त वृत अंतर्गत अवैध हाथ भट्टी मदिरा बनाये जाने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर दबिश, गश्त भ्रमण कार्यवाही लगातार हो रही है जिस से अवैध मदिरा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।

उक्त कार्यवाही में वृत्त क्रमांक 02 प्रभारी अतुल कुटार , आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके , आंचल प्रजापति ,आबकारी आरक्षक ,राजेश गौंटिया ,वीणा ब्रह्मवंशी और राम सिंह उपस्थित रहे ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें