सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन, खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय होगा सिहोरा, भव्य वाहन रैली व महाआरती की तैयारी हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न

हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय होगा सिहोरा, भव्य वाहन रैली व महाआरती की तैयारी हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न

हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय होगा सिहोरा, भव्य वाहन रैली व महाआरती की तैयारी हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। पवन पुत्र वीर श्री हनुमान जी महराज के हनुमान जन्मोत्सव को इस वर्ष सिहोरा नगर में भव्य और दिव्य रूप से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर गत दिवस हिंदू उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन काल भैरव चौक में किया गया, जिसमें नगर को धर्म ध्वजाओं से भगवामय बनाने और विशाल वाहन रैली निकालने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी युवा अपने-अपने घरों से वाहन रैली में शामिल होंगे। यह भव्य रैली बाबा शाला कटरा मोहल्ला से सुबह 8रू30 बजे प्रारंभ होकर मझौली बायपास, गाढ़िया मोहल्ला, झंडा बाजार, आजाद चौक, गौरी तिराहा, नया बस स्टैंड होते हुए वापस बाबा शाला कटरा मोहल्ला पहुंचेगी। जिसके बाद रैली कटरा मोहल्ला, काल भैरव चौक, महावीर चौक, मैना कुआं, हरदौल मंदिर, बाबाताल, पेट्रोल पंप तिराहा, फोर लेन, पहरेवा अनाज मंडी, खितौला बाजार, रेलवे क्रॉसिंग, पान उमरिया रोड, विंध्यवासिनी मंदिर, मझगवां बायपास, नृसिंह मंदिर, बरा मोहल्ला और तुलसी मानस मंदिर सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी। कार्यक्रम का समापन पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महाआरती और भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में किया जाएगा। बैठक में नगर के सभी वार्डों की दुर्गा उत्सव समितियों के साथ सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प