सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » शिक्षक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, एक अन्य घायल,गोसलपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 रामपुर गांव की घटना

शिक्षक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, एक अन्य घायल,गोसलपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 रामपुर गांव की घटना

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर।सिहोरा  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जबलपुर-सिहोरा फोरलेन सड़क मार्ग पर गुरुवार को दोपहर एक बजे के लगभग गांधीग्राम के आगे रामपुर में शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर के शिक्षकों व बालक बालिकाओं द्वारा शिक्षा जागरूकता पैदल रैली निकालते समय सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात कार ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते रैली में रहे सहायक शिक्षक जय प्रकाश मेहरा (49)  निवासी गांधीग्राम को टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक जयप्रकाश लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गया उसके सिर में अत्यधिक चोट लगने से घायल अवस्था में उसे जबलपुर के निजी अस्पताल वह मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन ने इसी स्थान पर एक बाइक चालक को ही टक्कर मारी। जिससे बाइक चालक भी घायल है उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार  संकुल केंद्र गांधीग्राम के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान रामपुर स्कूल के चंद कदम आगे रैली पहुंची ही थी कि पीछे से एक अज्ञात कार ने शिक्षक को सीधी टक्कर मार दी।

शिक्षक ने दोनो हाथों से बच्चों को किनारे किया

ग्राम रामपुर के  प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रहे तीव्र गति की कार को बच्चों की रैली की ओर आते देख बच्चों को दोनों हाथों से किनारे किया बच्चों को किनारे करने के बाद शिक्षक जब तक संभल पाते की कार ने शिक्षक को टक्कर मार दी और शिक्षक सिर के बल सड़क पर ही गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

5 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया था सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होनहार शिक्षक जय प्रकाश मेहरा जो कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों का भी पल्लवन कर रहे थे उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 5 सितंबर को संकुल स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर द्वारा जिला सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।

घटना स्थल पर पहुंचे शिक्षक

घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डॉ राकेश शर्मा,जेके उपाध्याय व अन्य शिक्षक पहुंचे एंबुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में शिक्षक को भर्ती कराने के लिए जबलपुर भेजा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें