सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा: शिव मंदिर बाबा ताल के सामने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात

सिहोरा: शिव मंदिर बाबा ताल के सामने दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात

द न्यूज़ 9 डेस्क जबलपुर। सिहोरा एसडीओपी के बंगले से चंद कदम की दूरी पर शिव मंदिर बाबा ताल के सामने मंगलवार करीब 11:00 बजे के लगभग मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों ने हवाई फायर करते हुए मोटरसाइकिल से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे एक कर्मचारी से करीब ₹475000 लूट लिए। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सिहोरा निवासी पियूष बिलैया का कर्मचारी मंजू यादव (30) मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल से बैग में ₹475000 लेकर बाबा ताल के थोड़ा सा आगे आईसीआईसीआई बैंक में रुपए जमा कराने जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने मंजू के पीछे टंगे बैग को काटना चाहा। लेकिन बैग मंजू के हाथ से छिटक कर रोड पर गिर गया।

रुपयों से भरा बैग लूटा, हवाई फायर करते हुए भाग गए

जमीन पर बैग गिरते ही मंजू कुछ संभल पाता इसके पहले ही पीछे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बैग उठा लिया। मोटरसाइकिल से तेजी से भागते हुए लुटेरों ने हवाई फायर कर दिया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लुटेरे तेजी से मोटरसाइकिल से भाग निकले। मंजू ने तुरंत घटना की सूचना अपने सेठ पीयूष बिलैया को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शुरू कि मामले की जांच

लूट और हवाई फायर की खबर लगते ही सिहोरा पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से फायर की गई गोली बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर रही है इसके अलावा गोसलपुर, मझगवा और स्लीमनाबाद बाद पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें