सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » खेल-जगत » देश के विकास में भागीदार बनें युवा- आकर्षण महाराज

देश के विकास में भागीदार बनें युवा- आकर्षण महाराज

स्कुल ग्रांउड में केशव बस्ती का हिन्दू सम्मेलन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।  सिहोरा- सनातन धर्म की गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केशव बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बीडी हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित किया। सम्मेलन के पहले मातृशक्ति ने मैना कुआं,झंडा बाजार,आजाद चौक से होकर भारत माता की झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिंदू सनातनी शामिल हुए जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।
*​भव्य स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुति
​सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों के गरिमामयी आगमन के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच मंचासीन अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन-अर्चन से हुआ जिसके बाद स्कूली छात्राओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अनुशासन व्यक्ति को महान बनाता है
किसी कार्य को करने की निरंतरता और अनुशासन ही व्यक्ति और संगठन को महान बनाता है उक्त उद्गार हिंदू सम्मेलन में संघ के विभाग सह कार्यवाह विवेकानंद पटेल ने मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हम स्व बोध को अपना कर स्वदेशी,स्व आचरण
,स्व भूषा,स्व भोजन,स्व भाषा को प्राथमिकता दी जाए । सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कथावाचक आकर्षण जी महाराज ने कहा कि हमें हमारे बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा ताकि वे देश के विकास में भागीदार बन कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके। बच्चे कितना भी माडल बने लेकिन सनातन की जड़ों को न भूलें अगर वे सनातन को साथ लेकर नहीं चले तो अस्तित्व ख़तरे में पड़ जायेगा। आगे कहा कि सनातन धर्म की गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ये सम्मेलन हिंदू धर्म की एकता,गौरवशाली विरासत और भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता साधना जैन ने सभी परिवारों की एकता में जोर दिया उन्होंने कहा कि हमे अपने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ हर सप्ताह कम से कम एक बार साथ बैठकर भोजन करना चाहिए और साथ उस दौरान अपने विचारों का आदान प्रदान भी करना चाहिए जिससे हम परिवार के हर सदस्य से भावनात्मक रूप से जुड़ कर परिवार को एक रख पाए। इस गौरवमयी अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।