द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा | सिहोरा में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज शासकीय कार्यालय स्कूल कॉलेजों के साथ हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। सिहोरा में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम अरुणाभ घोष स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां पर जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, संतोष बरकड़े विधायक सिहोरा, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे की उपस्थिती में ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका सिहोरा और जनपद पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली गई। शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर पालिका सिहोरा में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान, संतोष सूर्यवंशी, विजय बैगा, राजकुमार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। । तहसील कार्यालय सिहोरा में एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।विधायक कार्यालय सिहोरा में विधायक संतोष बरकडे राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।

जनपद पंचायत सिहोरा में जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री द्वारा ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सतीश अवस्थी, रामचरण पटेल ,सहित गणमान्य जन, उपस्थित रहेे। एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी आईपीएस आदित्य सिंघारिया, सिहोरा थाना में टीआई विपीन बिहारी सिंह, द्वारा ध्वजारोहण किया गया। , कृषि उपज मंडी में ध्वजारोहण अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र अहके द्वारा किया गया इस अवसर पर मंडी सचिव सविता धुर्वे, नरेंद्र गर्ग सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें, ग्राम पंचायत झिंगरई में ध्वजारोहण प्रगति जितेन्द्र दीवान द्वारा किया गया इस अवसर पर गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे, ग्राम पंचायत जुनवानी में ध्वजारोहण सरपंच विनय पटेल द्वारा ध्वाजारोहण किया गया, इस अवसर पर सचिव दीपक गुप्ता, रोजगार सहायक मनीष पटेल सहित गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत छनगवां में ध्वजारोहण सरपंच रामकृष्ण पटेल द्वारा किया गया ग्राम पंचायत घुटना में सरपंच के के दुबे द्वारा घ्वजारोहण किया गया, इसके अलावा सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उमंग और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया











