सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल। अक्टूबर से था फरार।

शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल। अक्टूबर से था फरार।

  द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।  गत 25 अक्टूबर को मझगवां थाना अंतर्गत भानपुरा गांव में एक युवक से मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पेशे से खुद को पत्रकार बताता था। वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि वह फर्जी पत्रकार है जो लोगों को डरा धमकाकर पैसों की डिमांड करता था । दीवाली के दूसरे दिन भी राकेश पटेल उर्फ करिया नामक युवक ने गांव के ही सुनील कुशवाहा पिता रामजी कुशवाहा से पैसों की मांग की थी पैसे नही देने पर गालीगलौज शुरू कर दी थी। जिसके बाद सुनील ने विरोध किया तो राकेश ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर युवक व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी थी । जिसकी शिकायत थाने में की गई थी । सब इंस्पेक्टर विनोद बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राकेश पटेल उर्फ करिया , बराती पटेल,रामदास यादव सहित अन्य के खिलाफ 294,323,327,506,34 भदवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया, जिसके बाद से आरोपी राकेश पटेल फरार चल रहा था। और अपना स्थान बदलता रहा। साथ ही श्री बागरी ने बताया कि पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसमें गत 12 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पटेल अपने घर पर आया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल उसके घर पर दबिश दी तो आरोपी राकेश पटेल पुसिल को चकमा देकर फिर भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी कर धर दबोचा। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी

श्री बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक राकेश पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ लगभग आधा दर्जन अपराध दर्ज है। साथ ही एक एसटी एससी की धाराओ का भी मामला दर्ज है। और पूर्व के भी अनेक मामलें दर्ज है। फिलहाल आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें