सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

द न्यूज 9 डेस्क भोपाल, मध्यप्रदेश। महामारी कोरोना ने जहां सभी की चिंता बढ़ा दी है तो वही आए दिन सामने आ रही निधन की खबरें विचलित कर रही है इस बीच ही आज देश की 89 वर्षीय साहसी शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने ट्वीट कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम शिवराज सिंह चैहान ने किया ट्वीट

इस संबंध में, अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लिखा कि, देश ने आज अपनी साहसी शूटर दादी चंद्रो तोमर खो दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का उनका जज्बा और उनकी निश्छल मुस्कान हम सबको सदैव याद आयेंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

कोविड-19 पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल में थी भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार दवंगत शूटर दादी’ के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर कोरोना संक्रमित हो गई थी जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते चलें कि, शूटर दादी ने अपनी बहन प्रकाशी तोमर के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था प्रकाशी भी दुनिया की उम्रदराज महिला निशानेबाजों में शामिल हैं। बता दें कि, दोनों बहनों की जिंदगी पर सांड की आंख फिल्म भी बनी हैं जिसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने भूमिका निभाई है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।