सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन, खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला आरक्षक की मौत

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला आरक्षक की मौत

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर, मध्यप्रदेश। राज्य में जहां लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं वहीं इस बीच हादसों की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है, बता दें कि कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में सड़क हादसों की तादाद तेजी से बढ़ती ही जा रही है, अब हादसे का ताजा मामला जबलपुर जिले से सामने आया है, मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, इस भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है।

जानिए कैसे हुआ ये हादसा

मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना का जारी है कहर, ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़ गए, बता दें कि इस हादसे में पन्ना जिले में पदस्थ महिला आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई तथा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलि

भीषण हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार

इस मामले में पुलिस ने बताया कि शाहनगर पन्ना थाना में पदस्थ महिला आरक्षक छाया अपनी बहन की इटावा मुत्तोड़ जिला छिंदवाड़ा में शादी करके कार से पन्ना जाने के लिए निकली थी, इस दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई, ट्रक से टकराने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सामने बैठी आरक्षक छाया के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है, आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में ओर तेजी से सड़क हादसों की तादाद बढ़ती ही जा रही है, आए दिन बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती रहती हैं। ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प