द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। मानव जीवन मे मानवता का कल्याण करने के उद्देश्य को लेकर देहदान महादान जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सचिव डॉक्टर अनुराग दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि नवांकुर संस्था स्व सेवा संयोजन समिति द्वारा आज 11 मार्च दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे बीआरसी भवन जनपद पंचायत सिहोरा में आयोजित किया गया है। संस्था ने देहदान महादान जनजागरूकता शिविर में गणमान्य जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।









