सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » बीएएमएस की डिग्री एलोपैथी का इलाज कर रहा था चिकित्सक, नहीं था रजिस्ट्रेशन, दवाइयां की जप्त, क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

बीएएमएस की डिग्री एलोपैथी का इलाज कर रहा था चिकित्सक, नहीं था रजिस्ट्रेशन, दवाइयां की जप्त, क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरां। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गत शनिवार को खितौला स्थित एक क्लीनिक में छापा मारा। छापे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया कि संबंधित चिकत्सिक डॉ. बीके ढाली के पास क्लीनिक चलाने का कोई भी लाइसेंस नहीं था, साथ ही उसके पास बीएएमएस की डिग्री थी लेकिन वह इलाज एलोपैथिक का कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित चिकित्सक चिकित्सक की क्लीनिक से दवाइयां जप्त कर क्लिनिक को सील कर दिया।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वार्ड क्रमांक 12 खितौला रेलवे फाटक के पास एक चिकित्सक डॉ बी के ढाली लोगों की सर्जरी और इलाज कर रहा है जबकि उसके पास न तो डिग्री है और न ही क्लीनिक चलाने का रजिस्ट्रेशन। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ सुनील लटियार, बीसीएम वीरेंद्र मेहरा, सेक्टर सुपरवाइजर विनोद कोरी, मलेरिया निरीक्षक अजय मिश्रा, एएनएम रजनी राव, आशा सुपरवाइजर रश्मि लोधी, आशा कार्यकर्ता शबाना बी डॉ. बीके ढाली के क्लीनिक पर पहुंची। और जांच की तो जानकारी सही पाई गई, उक्त चिकित्सक डॉ ढाली फर्जी तरीके से क्लीनिक का संचालन कर रहा था।

क्लीनिक का नहीं था रजिस्ट्रेशन, एलोपैथी का करता था इलाज

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर के रजिस्ट्रेशन की जांच की लेकिन डॉक्टर के पास क्लीनिक चलाने का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं था साथ ही डॉक्टर के पास डिग्री तो बीएएमएस की थी लेकिन वहां बैठे लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि वह एलोपैथी पद्धति का इलाज करता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक में एलोपैथी की जो भी दवाइयां मिली उसे जप्त कर लिया साथ ही क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें