सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » नकली खाद फैक्ट्री पर पड़ा छापा

नकली खाद फैक्ट्री पर पड़ा छापा

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर.। मध्यप्रदेश। जबलपुर के मझौली में स्थित एक फार्म हाउस में नकली खाद की फैक्टरी संचालित द्वारा गुजरात की श्रीराम क्रॉप सॉल्यूशन कंपनी के नाम पर 5-5 किलो खाद के पैकेट तैयार किए जा रहे थे.। प्रशासन ने मौके से 115 बोरी नकली खाद और पांच किलो के खाली पैकट जब्त किए हैं. पैकेट के अंदर चूने जैसा पाउडर मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है. वहीं मझौली थाने में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस संबंध में सिहोरा एसडीएम आशीष पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरहा भिटौनी स्थित हेलन डिसूजा के फार्म हाउस में नकली खाद बनाकर पैकिंग की जा रही है और तैयार माल को यहां से वाहन में भरकर शिफ्ट किया जाना है.

सूचना के बाद प्रशासन के अमले ने मझौली पुलिस, एसडीओ कृषि मनीषा पटेल, नायब तहसीलदार रूबी खान और नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम के साथ मौके पर दबिश दी. जहां फार्म हाउस में बने टीन शेड वाले कमरे में 115 सफेद बोरी में भरकर रखे हुए 5 हजार 750 किलो नकली खाद, तराजू, बांट, सिलाई मशीन और नकली खाद बनाने में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ जब्त किए गए.।

प्रशासन ने फार्महाउस में बने कमरे को सील कर दिया है. मौके से टीम ने बड़ोदरा गुजरात की उत्तम श्रीराम क्रॉप सॉल्यूशन कंपनी के 5-5 किलो के भरे और खाली पैकेट भी जब्त किए. कृषि विभाग की ओर से फार्म हाउस मालिक जेसन डिसूजा, मास्टरमाइंड विद्याचरण लोधी सहित तीन लोगों के खिलाफ मझौली थाने में नकली खाद बनाने का प्रकरण दर्ज कराया गया है. तीसरा आरोपी ग्वालियर में होने की वजह से गिरफ्तार नहीं हो पाया है.

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें