द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जगत जननी माँ जगदम्बा के महापर्व नवरात्र पर सिहोरा की नगर महारानी बड़ी माई के नाम से प्रसिद्ध जागरूक युवा समिति गढिया मोहल्ला में स्थापित होने वाली माता महाकाली की भव्य प्रतिमा की नगर आगमन के साथ भव्य आगवानी गौरी तिराहा पुराना स्टेट बैक चौराहा में भव्य आतिशबाजी और गाजे बाजों के साथ होगी।
इसी तरह नगर के अनेक समितियों और सिद्ध पीठ स्थलों पर दुर्गा पंडालों पर माता जी की प्रतिमा का भव्य आगमन होगा।


































































































































































