सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
खबर का असर – सिहोरा आबकारी के नतमस्तक साहब को सिहोरा मुख्यालय में रहने के आदेश, उच्च अधिकारियों से रखी भजन संध्या और फिर खरी खोटी सुनने के बाद अब कार्यवाही को दौड़ रहे साहब उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प आस्था के कदम, समृद्धि का संकल्प: मैहर धाम पदयात्रा का सिहोरा में हुआ भव्य स्वागत नाला-रोड निर्माण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, NH-30 पर 30 मिनट का चक्काजाम साहू समाज ने किया सांसद विवेक का सम्मान आबकारी की रोल,कैमरा, एक्शन वाली कार्यवाही, जमकर चले कैमरा, सुर्खिया बटोरकर नतमस्तक साहब का खिल उठा चेहरा

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सरपंच ने अपने पिता को किया 50 हजार रुपये का भुगतान, चली गई सरपंची

सरपंच ने अपने पिता को किया 50 हजार रुपये का भुगतान, चली गई सरपंची

सरपंच ने अपने पिता को किया 50 हजार रुपये का भुगतान, चली गई सरपंची

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। मझौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्शनी सरपंच के द्वारा अपने पिता को 50 हजार की रकम का भुगतान सरपंच साहब की सरपंची चाट गया। न्‍यायालय विहित प्राधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर मध्‍यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच सुमित राय को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पृथक कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत दर्शनी के निवासी मोहन झारिया ने 5 फरवरी को अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच सुमित राय ने अपने पिता संतोष राय के नाम से पंचायत की राशि का अवैध रूप से भुगतान प्राप्त किया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मझौली को जांच के निर्देश दिए गए थे। जनपद स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया गया।
जांच दल ने पाया कि सरपंच सुमित राय ने अपने पिता श्री संतोष राय को पंचायत के लेखों एवं पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से कुल 50 हजार रुपये का भुगतान किया। यह भुगतान विधायक निधि और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत रंगमंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के नाम पर किया गया था। यह राशि 23 नवंबर 2023 और 21 नवंबर 2023 को विभिन्न बिलों के माध्यम से संतोष राय के खाते में अंतरित की गई।


न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पंचायत के किसी पदधारी द्वारा अपने नातेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाना और पद का दुरुपयोग करना अवचार की श्रेणी में आता है। इस कृत्य को लोकहित में अवांछनीय मानते हुए, विहित प्राधिकारी ने सरपंच सुमित राय को अधिनियम की धारा 40 (क) (ख) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। जिला पंचायत के सीईओ ने जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे ग्राम पंचायत दर्शनी में शीघ्र स्थानापन्न सरपंच की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प

ख़ास ख़बरें

उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया औचक निरीक्षण तो खुल गई विद्यालय की पोल, तो भडक गए प्राचार्य, उपप्राचार्य, अनियमितताओं का शिकार शास.यशोदा बाई, गंदगी का अंबार, प्राचार्य के लिए बन रहा स्पेशल खाना, बुनियादी सुविधाएँ ठप्प