Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। जबलपुर ग्रामीण भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में गत दिवस ग्राम खुडावल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कारगिल वीर शहीद अश्विनी काछी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की गई तथा उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने एवं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कारगिल के वीर सपूतों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र उनकी वीरता और त्याग का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आयुष सेठी , जिला मंत्री पलाश दूबे , गोपालजी अग्निहोत्री , शिवम् चौरसिया , आनंद श्रीवास , प्रिंस चौरसिया , शिवम पटेल , अजय पटेल , रविकांत यादव ,मोटू , रामाश्रय , चिराग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]