द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के सिहोरा नगर आगमन पर जनपद पंचायत सदस्य नीरज पांडेय के निवास पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित रमेश पटेल, रमेश तिवारी, राजेश दाहिया, पुष्पराज सिंह बघेल, नीलू बाजपेयी, दीपक तिवारी, भारत पटेल, अरुण पटेल, चंद्रजीत पटेल, विनीत पटेल, अभिषेक पांडेय, आशीष यादव एवं दीपक मल्लाह उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया।











