सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सेवा सहकारी साख समिति तलाड में किसानों के साथ सरेआम लूट

सेवा सहकारी साख समिति तलाड में किसानों के साथ सरेआम लूट

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। एक तरफ जहां सरकार खेती को लाभ का धंधा कहती है और किसानों के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है कि किसानों को जितनी सहायता और उचित लाभ सरकार द्वारा पहुंचा जा सके परंतु वहीं दूसरी तरफ किसानों के साथ जमकर लूट घसोट की जा रही है इसका जीता जागता उदाहरण सेवा सहकारी साख समिति मर्यादित तलाड में देखने मिला
क्या है पूरा मामला
जबलपुर जिले की मझौली तहसील के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सिहोरा की सेवा सहकारी साख समिति मर्यादित तालाड पर किसानों को दी जाने वाली जिंक खाद 33 प्रतिशत और जिंक 21 प्रतिशत 50 किलो खाद शासन के निर्धारित दामों से भी अधिक दामों पर धड़ल्ले से किसानों को बेची जा रही है प्रतिबोरी जिंक 33ः पर 274 रुपए 50 पैसे ज्यादा लिए जा रहे हैं तो वहीं जिंक 21ः पर 50 किलो की प्रति बोरी पर 146 रुपए 26 पैसे अधिक लिए जा रहे हैं यह पूरा खेल प्रभारी प्रबंधक और बैंक मैनेजर की मिली भगत से चल रहा है जिसको देखने सुनने वाला कोई धनी धोरी नहीं है ऐसे में किसानों को सरेआम लूट जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 200 बोरी खाद बेची जा चुकी है और नगद में बेची गई खाद का कोई प्रमाण नहीं है कि किसानों को कितना लूटा गया है इस तरह लगभग 300 बोरी खाद बेचकर प्रभारी प्रबंधक ने किसानों को सरेआम लूट लिया


शासन से निर्धारित मापदंड

किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिंक 33% खाद 2035 प्रति 50 किलो जिंक 21 प्रतिशत 1737 रुपए प्रति 50 किलो का मूल्य सरकार द्वारा किसानों को उपलब्ध कराने निर्धारित किया गया है वही सेवा सहकारी साख समिति मर्यादित तालाड द्वारा जिंक 33ः 50 किलो 2310 रुपए जिंक 21 प्रतिशत 1885 रुपए में बेची जा रही है ऐसे में प्रत्येक बोरी खाद और लगभग 274 रुपए 50 पैसे और 146 रुपए 26 पैसे की खुलेआम लूट की जा रही है

किसानों ने की कलेक्टर से मांग

किसानों ने कलेक्टर जबलपुर से प्रभारी अधिकारी सेवा सहकारी साख समिति मर्यादित तलाड के विरुद्ध तत्काल जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है
वहीं इस मामले की जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा रूपेश सिंघई से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कॉल नहीं उठाया गया ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें