सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » समाजिक » एन एच 30 बाईपास रोते हुए मिली मासूम बच्ची, पत्रकारों की सजगता से पहुंची परिजनों तक

एन एच 30 बाईपास रोते हुए मिली मासूम बच्ची, पत्रकारों की सजगता से पहुंची परिजनों तक

द न्यूज 9 डेस्क स्लीमलाबाद। विशेष संवाददाता। आज  एक चार साल की मासूम रोते बिलखते एन एच 30 भेडाटेक बायपास पर ग्राम डुगरिया की कुछ महिलाओ को लगभग 11 बजे मिली। तो स्लीमनाबाद की ओर जा रहे तेवरी निवासी नंदन जैन ने इसकी सूचना पत्रकार प्रवीण तिवारी व संदीप मौर्य को दी। और बताया कि जबलपुर मार्बल के पास कुछ महिलाओ के साथ एक बैठी है जो अपने परिजनों से बिछड़ गई है सूचना मिलने पर तत्काल पत्रकार प्रवीण तिवारी संदीप मौर्य बच्ची के पास पहुंचे और बच्ची से पता पूछने के प्रयास किया तो डरी हुई बच्ची बडी मश्क्कत के बाद मासूम द्वारा अपना नाम लक्ष्मी व सैलारपुर बताया जिसके बाद बच्ची के फोटो वाट्स एप-फेसबुक डाल कर पडताल की गई और एक घंटे के भीतर ही बच्ची के माता-पिता के बारे जानकारी मिली कि बच्ची ग्राम सैलारपुर के झुर्रा भूमिया की बेटी है जो कुछ दिन पूर्व पडवार में रह रही अपनी मौसी के घर आयी थी। जब उसकी मौसी मजदूरी करने स्लीमनाबाद आ गयी तो लक्ष्मी को अपने घर की याद आयी और वह पडवार से पैदल भटकते हुए स्लीमनाबाद बाय पास भेडाटेक पहुंच गई। पता चलने के बाद बच्ची को स्लीमनाबाद एसडीओपी श्रीमति शालिनी परस्ते के मौजूदगी में परिजनों को सौंपा गया |

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें