सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम कुम्ही सतधारा में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » एलआईसी एजेंट ने कर दी विधवा महिला से धोखाधड़ी, थाने पंहुचा मामला एफआईआर दर्ज करने की मांग

एलआईसी एजेंट ने कर दी विधवा महिला से धोखाधड़ी, थाने पंहुचा मामला एफआईआर दर्ज करने की मांग

एलआईसी एजेंट ने कर दी विधवा महिला से धोखाधड़ी, थाने पंहुचा मामला एफआईआर दर्ज करने की मांग

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत एक विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी और ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर पीड़ित महिला ने सिहोरा थाना प्रभारी के नाम लिखित शिकायत दी है। लिखित शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है। कि पीड़ित ज्योति नामदेव पति स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार दिनांक 28-10-2020 पॉलिसी नंबर 368277441 एवं 368277440 दो पॉलिसी एजेंट ज्ञानेन्द्र दुबे उर्फ ज्ञानी द्वारा कराया गया था पॉलिसी के अनुसार तीन साल तक सालाना 25000 रूपए जमा करना पड़ता है जब पॉलिसी शुरू हुई थी तब 11,221 की दो क़िस्त जमा की गई थी तथा पीड़ित द्वारा दिनांक 12-07-2024 को 25000 एवं 15-07-2024 को 25000 रूपए की क़िस्त एजेंट ज्ञानेन्द्र दुबे ज्ञानी को दी थी परन्तु ज्ञानी हमारे द्वारा जमा की गई राशि की रसीद हमे प्रदान नहीं की गई एवं पीड़ित द्वारा रसीद मांगने पर उन्होंने कहा की रसीद हमारे पास रखी है। ज्ञानी ने प्रतिदिन 100 रूपए के हिसाब से दिनांक 01-11-2020 से 24-05-2023 तक 25,800 रूपए ले चुका है जिसकी छायाप्रति भी आवेदन के साथ सौंपी है जब पीड़ित को आवश्यकता होने पर पॉलिसी को मिच्योरटी करवाने को बोले और रूपए देने को कहा तब एजेंट ज्ञानेन्द्र दुबे ज्ञानी ने दो माह का समय लिया तथा यह कहा के दो माह में पूरे पैसे दे देंगे कई बार हमारी उनसे बात हुई लेकिन सिर्फ पच्चीस हज़ार रूपए प्राप्त हुए जब पीड़ित द्वारा एलआईसी कार्यालय जाकर पॉलिसी चौक करवाया तो वहां के मैनेजर ने पीड़िता को बताया कि इस नाम से कोई किस्त जमा नहीं की गई है ज्ञानी दुबे द्वारा वाटस एप्प में जो बात हुई उसमे उसने कहा की आज नहीं कल देंगे।ऐसे करते करते बहुत समय बीत गया परंतु पैसे नहीं दिए गए।
अनेक लोगों के साथ की धोखाधड़ी
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एजेंट ज्ञानेन्द्र दुबे उर्फ ज्ञानी के द्वारा सिहोरा और आसपास के अनेक लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और अनेक ग्राहकों की मेहनत की कमाई डकार गया है।
लिखित शिकायत में पीड़िता ने थाना प्रभारी से मांग की है। कि एक लाख आठ सौ रूपए की धनराशि एजेंट ज्ञानी दुबे से दिलवाते हुए एजेंट पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए ताकि ऐसी धोखाधड़ी किसी और के साथ न हो सके।
पूर्व में भी इस एजेंट ने बटोरी थी सुर्खिया
पूर्व में भी इसी एजेंट द्वारा अनेक व्यक्तियों के साथ ठगी और धोखाधड़ी जैसी घटनाएँ की गई है। ग्राहक के द्वारा शिकायत करने की बात सामने आते ही पकड़ जाने पर इस ठग एजेंट द्वारा पैसों को वापस कर देता था। जिसके चलते उक्त एजेंट ज्ञानी दुबे हमेशा बचता रहा है।
सिहोरा के स्थानीय जनों ने एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय, एसडीओपी आदित्य सिंघारिया सहित थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को से मांग की है। कि उक्त एजेंट पर कठोर कार्यवाही करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए ताकि अन्यजनों के साथ धोखाधड़ी और ठगी होने से रोका जा सके।

वहीं एजेंट के अनुसार महिला को मात्र 5 हजार रू देने की बात कही जा रही है। जो बकाया है। परंतु धोखाधड़ी हुई कैसे पूरे मामले की पुलिस को जांच करके उचित कार्यवाही करनी चाहिए

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें