Home » खेल-जगत » 11 महीने की सख्त कप्तानी के बाद पदोन्नत होकर खंडवा पहुंचे आईपीएस आदित्य सिंघारिया, बोले- मौका मिला तो फिर सिहोरा आऊंगा

11 महीने की सख्त कप्तानी के बाद पदोन्नत होकर खंडवा पहुंचे  आईपीएस आदित्य सिंघारिया, बोले- मौका मिला तो फिर सिहोरा आऊंगा

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। सिहोरा अनुविभाग में करीब 11 माह तक एसडीओपी के पद पर सेवाएं देने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य सिंघारिया का पदोन्नति के बाद खंडवा स्थानांतरण हो गया है। शासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए आदेश में उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण की चर्चा करीब एक सप्ताह से चल रही थी, लेकिन शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई।

कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहा फोकस

सिहोरा में अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएस आदित्य सिंघारिया ने कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, नशे के खिलाफ अभियान और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस टीम के साथ लगातार काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई।

सिंघारिया की कार्यशैली में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने के साथ ही पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर जोर रहा। क्षेत्र की परिस्थितियों को समझने और लोगों से सीधे संवाद के जरिए समस्याओं को जानने की दिशा में भी उन्होंने प्रयास किए।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी विदाई

स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सिहोरा थाना प्रभारी श्रीमती प्रतीक्षा मार्काे, मझगवां थाना प्रभारी शंकर सिंह, विनोद बागरी, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, गणेश्वर सिंह, देवराज, नवाब सिंह, कैलाश बघेल, प्रदीप सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सिहोरा की पहली पोस्टिंग को बताया खास

पत्रकारों से चर्चा के दौरान आदित्य सिंघारिया ने सिहोरा में बिताए कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सिहोरा उनकी पहली पोस्टिंग रही और यहां काम करने का अवसर उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आया। उन्होंने बताया कि सिहोरा में उन्हें लोगों के बीच जाकर काम करने और क्षेत्र की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि सिहोरा हमेशा उनके लिए खास रहेगा। भविष्य में यदि दोबारा सिहोरा आकर काम करने का मौका मिला तो वे जरूर आएंगे।

पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारी

करीब 11 माह तक सिहोरा में सेवाएं देने के बाद अब आदित्य सिंघारिया को पदोन्नति के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खंडवा की नई जिम्मेदारी मिली है। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे

ख़ास ख़बरें

अन्नदाता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, किसान नेताओं ने प्रशासन से दो टूक धान खरीदी पंजीयन, कृषि आदान की गुणवत्ता और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक में उठे किसानों के मुद्दे