सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » मझौली में जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

मझौली में जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

 द न्यूज़9 डेस्क।जबलपुर।मझौली।जनपद पंचायत मझौली के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को तहसील कार्यालय में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी समर्थित विद्या दिनेश चौरसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 20 मतों से पराजित किया प्राची रोहित पटेल को सिर्फ 4 वोट ही मिल पाए। उपाध्यक्ष पद भाजपा ने निर्विरोध जीत कर अपनी सटीक रणनीति का सबसे जोरदार उदाहरण पेश किया। भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया विजई प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर उनका मुंह मीठा किया।

 


पहले से ही तय मानी जा रही थी जीत

जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर श्रीमती चौरसिया की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। उपाध्यक्ष पद पर रमेश झरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा ने तय रणनीति के तहत जनपद सदस्यों के वोट को अपने पाले में करते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की। अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय मझौली में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन का अमला पूरे समय अलर्ट नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए दोनों अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक के साथ मनाया जीत का जश्न

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुई भाजपा की एकतरफा जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई के साथ मनाया। तहसील कार्यालय से विजेता अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशियों का विजय जुलूस निकाला गया। जमकर रंग गुलाल उड़ा, साथ ही विजई प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर उनका मुंह मीठा किया गया।

 

जनपद सदस्य हुई लापता, समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

मझौली में चुनाव के दौरान उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई जब मीना रानी लापता हो गई। मौके पर जनपद सदस्य के देवर ने निर्वाचन अधिकारी और मझौली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी कि मंगलवार को रात 11 बजे के लगभग राम राजन राजपूत कंचन यादव ने जबरन मीना रानी को उठाकर ले गए, ताकि वे मतदान में शामिल न हो सके। मौके पर जनपद सदस्य के समर्थकों ने प्रशासन और मझौली विधायक अजय विश्नोई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें